Breaking News

अंबिकापुर,@घर में घुसकर महिला से अनाचार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,18 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। महिला के घर में घुसकर जबरन अनाचार के मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार पिडि़ता ने थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज थी कि दिनांक 17 फरवरी की शाम को बिशु घरामी निवासी डिगमा प्रार्थिया के घर के अंदर घुसकर पिडि़ता के साथ जबरन अनाचार किया हैं। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 450, 376 (2)(1),323 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में महिला उत्पीडऩ के मामले में आरोपी का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला,नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे द्वारा एक विशेष टीम गठित कर आरोपी का तलाश किया जा रहा था। इस दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पतासाजी कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया जो आरोपी द्वारा जबरन अनाचार की घटना कारित करना स्वीकार किया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी बिशु घरामी साकिन गांधीनगर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है। कार्रवाई में उप निरी विजय दुबे, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, प्रधान आरक्षक राधा यादव, आरक्षक अनिल सिंह अरविंद उपाध्याय, सतीश चौहान, संजीव पांडेय, अमृत सिंह, प्रविंद्र सिंह शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply