अंबिकापुर,18 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। 8 किलो गांजे के साथ गांधीनगर पुलिस ने एक महिला तस्कर को शहर के चठिरमा गोदाम के पास से गिरफ्तार किया है। महिला मध्यप्रदेश से आकर गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20 (ख) (77)(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिन पूर्व प्रतिक्षा बस स्टैंड में काफी मात्रा में गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। इसी बीच शुक्रवार को गांधीनगर पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली की चठिरमा गोदाम के पास एक महिला गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रही है। सूचना पर गांधीनगर थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर महिला को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। महिला के पास रखे बोरी में 8 किलो गांजा पाया गया। जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला मध्यप्रदेश निवासी सविता प्रजापति को गिरफ्तार कर रउसके खिलाफ धारा 20 (ख) (77)(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में उप निरी विजय दुबे, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, प्रधान आरक्षक राधा यादव, आरक्षक अनिल सिंह अरविंद उपाध्याय, सतीश चौहान, संजीव पांडेय, अमृत सिंह, प्रविंद्र सिंह शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur