Breaking News

अंबिकापुर,@सड़क दुर्घटना में घायल मासूम बच्ची की मौत

Share


अंबिकापुर, 16 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। घर के बाहर सड़क पर खेल रही 5 वर्षीय मासूम बच्ची को ऑटो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आंचल पिता भोला राम उम्र 5 वर्ष लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर की रहने वाली थी। वह 15 फरवरी की शाम को घर के बाहर सड़क पर खेल रही थी। इस दौरान एक ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बच्ची की चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले तो भीड़ लगी थी। परिजन बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply