Breaking News

अम्बिकापुर@बॉलीवुड व छालीवुड के कलाकारों ने जमाया रंग

Share


सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, संगीत व नृत्य की रही धूम

अम्बिकापुर,15 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। मैनपाट महोत्सव के पहले दिन 14 फरवरी को बॉलीवुड, छालीवुड व स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में खूब रंग जमाया। हिंदी, छाीसगढ़ी व सरगुजिहा गीतों का दर्शको ने जमकर लुत्फ उठाया और कलाकरो ने तालियां बटोरी।
बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन के चल छइयां छइयां काटूंन कैसे राता व ससुराल चली गीतों ने दर्शकों ने खूब भाया। सुमेधा करमाहे ने शंकरा शंकरा गाने के साथ हिंदी सदाबहार व छाीसगढ़ी की दिलकश तरानों की तान छेड़ी वही छाीसगढ़ी लोक गायक अनुज शर्मा व नितीन दुबे ने अपने चिरपरिचित अंदाज में मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी। अनुज शर्मा ने मोर छाइहाँ भुइयां ल छोड़ थिराबे कहां रे, रहिस प्यार दे बर इनकार होगे जी व नितिन दुबे ने हाय रे मोर कोंचई पान जैसे धमाकेदार गीतों से दर्शोकों को झूमने में मजबूर किया। सरगुजिहा के गायक संजय सुरीला ने हाय रे सरगुज़ा नाचे व कई लोकप्रिय गानों से महफि़ल सजाया। इसके साथ ही डीएवी पçलक स्कूल भटको, चाइल्ड एडुकेशन सेंटर, एकलव्य आदर्श विद्यालय बतौली, सेजस देवगढ़, केजीवीबी मैनपाट के स्कूली बच्चों ने भी दी रंगारंग प्रस्तुति।
इस अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, गौ-सेवा आयोग के सदस्य श्री अटल यादव, उर्दू अकादमी के सदस्य श्री बदरुदीन इराकी, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूदगी रही।
लेजर शो व आतिशबाजी से खिल उठा फिजा
मैनपाट महोत्सव में लेजर शो और आतिशबाजी के आकर्षक नजारे से महोत्सव स्थल शोभायमान हो गया। महोत्सव के पहले दिन रोपखार जलाशय में रात्री में लेजर शो शुरू किया गया। लेजर शो में रामायण के कुछ अंशो को रंगीन व आकर्षक लेजर किरणों से चित्रित किया गया। वहीं रंग-बिरंगे पटाखे आकाश में रंगीन नजारे पेश किए।
मैनपाट महोत्सव में पहली बार रोपाखार जलाशय में लेजर शो का आयोजन किया गया। लेजर की तेज व रंगीन किरणे एक दूसरे को काटते हुए रात्रि में महोत्सव स्थल को चार चांद लगा दिए। इसके साथ ही उद्यान विभाग द्वारा विकसित किये गए गर्दन में लगे फूल-पौधे ने भी खूबसरती को बढ़ाया।
संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियो ने लेजर शो का लुत्फ उठाया।
स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव मैनपाट महोत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन क्रिया, वाणिज्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव 16 फरवरी को मैनपाट आएंगे व तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के समापन अवसर पर शामिल होंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री सिहदेव 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा उदयपुर के ग्राम खोंधला के लिए प्रस्थान करेंगे। वे अपरान्ह 1 बजे खोंधला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात अपरान्ह 2 बजे लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम लेंगा के लिए प्रस्थान करेंगे। लैंगा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3ः15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा मैनपाट के रोपाखार के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री सिंहदेव मैनपाट महोत्सव के समापन। समारोह में शामिल होने के पश्चात संध्या 5 बजे मैनपाट से अम्बिकापुर के लिए हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे।


Share

Check Also

एमसीबी@जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच

Share 37 आवेदनों पर हुई सुनवाईएमसीबी,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम …

Leave a Reply