प्रतापपुर,14 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा अभियान प्रतापपुर के ग्राम पंचायत खजुरी और बैकोना पहुँचा।लॉक के विभिन्न नेताओं ने यहां ग्रामीणों को भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ जागरूक करते हुए अगले लोकसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाने का आव्हान किया।
कांग्रेस की पूरे देश में 26 जनवरी से शुरू हुई हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा की शुरुआत प्रतापपुर विकासखण्ड में लॉक अध्यक्ष कुमार सिंह द्वारा 27 जनवरी को दूरस्थ ग्राम गोरगी से की गई थी।दो हप्तों में कांग्रेसियों की यह पद यात्रा कई ग्राम पंचायतों में पहुंच चुकी है,स्थानीय विद्यायक और मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह लोलकी में इस अभियान में शामिल हुए थे।लॉक अध्यक्ष कुमार सिंह देव के साथ शक्कर कारखाना अध्यक्ष विद्यासागर सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे,नगर पंचायत जरही ने अध्यक्ष बीजू दासन,लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बनवारीलाल गुप्ता,सतीश चौबे जैसे स्थानीय बड़े नाम इसमें शामिल हो आम लोगों को केंद्र में भाजपा सरकार के खिलाफ जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।कई ग्राम पंचायतों में पहुंच चुका यह अभियान रविवार को बैकोना और खजुरी पहुंचा।इस दौरान उपस्थित कांग्रेस के नेताओं ने ग्रामीणों के साथ इन पंचायतों के हर मोहल्ले में पदयात्रा की,वे लोगों से मिलते रहे और केंद्र में भाजपा सरकार के कारण देश में फैली अराजकता,महंगाई,नफरत व अन्य मुद्दों से अवगत कराया।इस दौरान लॉक अध्यक्ष कुमार सिंह देव ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार की अक्षमता, जन-विरोधी नीतियाँ, विभाजनकारी और विनाशकारी राजनीति के कारण देश में गंभीर बेरोजगारी, महंगाई, विाीय संकट है,देश में आर्थिक बर्बादी की स्थिति निर्मित हो गई है।उन्होंने कहा कि देश राजनेता नहीं बल्कि उद्योगपति चला रहे हैं,समय आ गया है कि इस विकट स्थिति से देश को बचाने हम सब एकजुट हों और केंद्र की भाजपा सरकार को सबक सिखाते हुए उखाड़ फेंके।शक्कर कारखाना उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे ने कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी,हर तरफ प्यार मोहबत था।सभी धर्म जाति के लोग मिल जुलकर रहते थे लेकिन अब नफरत हो नफरत है जिसका कारण भाजपा की केंद्र सरकार है।हमारी सरकार में देश विकास के पहियों ओर दौड़ता था लेकिन अब विकास नाम की कोई चीज दिखाई नहीं देती,केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार केवल उद्योगपतियों तथा अपने करीबियों का विकास कर रही है।उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि देश में फिर से अमन चैन हो,बेरोजगारी दूर हो,सभी को आपस में जोड़ने की नीति पर काम हो इसलिए जरूरी है कि फिर से केंद्र में कांग्रेस की आपकी अपनी सरकार बने।उन्होंने केंद्र में भाजपा सरकार के आठ साल के गलत निर्णयों और कार्यो की जानकारी दी तथा छाीसगढ़ सरकार के जनहित के कार्यों का भी बखान किया।इस दौरान बनवारी लाल गुप्ता,सतीश चौबे, सेक्टर प्रभारी करीमन पैकरा, ग्राम पंचायत शिवपुर के सरपंच देव शरण, बैकोना के सरपंच राजेंद्र, ग्राम पंचायत खजुरी के पूर्व सरपंच रामकिशन, बुधराम पैकरा, बल्लाराम, गोपाल राम, बासु राम, युवक कांग्रेस के मुमसाद खान,वसीम इराकी,प्रणव दुबे सहित अन्य उपस्थित थे।
कई विकास कार्यों का भूमिपूजन…
लहाथ से हाथ जोड़ो यात्रा अभियान के दौरान विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी दी गई।बैकोना में 14 लाख की लागत से बनने वाले सीसी सड़क,चार लाख की लागत की नाली, दो लाख की लागत से लगने वाले स्ट्रीट लाइट कार्यों का भूमि पूजन किया गया।यहां के साथ खजुरी में 14 लाख के सीसी सड़क और 4 लाख की नाली के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur