Breaking News

अम्बिकापुर@कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Share


अम्बिकापुर,14 फरवरी 2023 (घटती-घटना)।सरगुजा क्षेत्र में वामपंथी आंदोलन के सूत्रधार कामरेड अशोक सिन्हा एवं उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करने वाले स्वर्गीय कामरेड अजीत सिन्हा की एक साथ क्रमशः चौथी एवं 18 मई बरसी विगत 12 फरवरी को सरगुजा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मनाई गई । ग्राम बरकेला में साथी गंगा यादव, पियरसिंह, राम भजन, फादर राम आदि के नेतृत्व में तथा ग्राम राई खुर्द लुण्ड्रा में साथी ऋषि कुमार गुप्ता, बलवीर नागेश, धर्म दास नागेश, दिल साई नागेश आदि के नेतृत्व में तथा ग्राम जमीरा धौलपुर में साथी रामलाल, सोनू सिंह एवं ग्राम गुजरवार में साथी रोशन नागेश श्रीमती मीना सिंह टेकाम एवं ग्राम कल्याणपुर में कॉमरेड बाल सिंह, सुरेंद्र लाल सिंह होलसाय, माधव सिंह, बैजनाथ, अली राजवाड़े, पीला दास, जगदास, सौकी प्रधान, समय लाल तिर्की, महेश सिंह, कमलेश सिंह,(बी डी सी), अधिवक्ता विमल सिंह आदि के उपस्थिति में स्वर्गीय आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।इस अवसर पर सभाओं में साथी बाल सिंह साथी सीपी शुक्ला साथी ऋषि गुप्ता, साथी प्रकाश नारायण, साथी कृष्ण कुमार , साथी रामलाल, रोशन नागेश,साथी रामधनी,श्रीमती मीना सिंह द्वारा सभा को संबोधित किया गया कामरेड अशोक सिन्हा एवं कामरेड अजीत सिन्हा द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया की गई एवं उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लेकर क्षेत्र में कम्युनिस्ट आंदोलन एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर स्व कामरेड एस सुदेवन विश्रामपुर को विशेष रूप से याद किया गया एवम वाम आंदोलन को इस छेत्र में फैलाने के उनके योगदान की सराहना की गई तथा श्रध्दांजलि अर्पित किया गया ।ग्राम कल्याणपुर की श्रद्धांजलि सभा में श्रीमती कामिनी सिन्हा एवं श्रीमती भगवती शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थीं ।दोनों ने सभा को संबोधित किया ।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply