Breaking News

अंबिकापुर,@छाीसगढ़ में भाजपा नेताओं की लगातार हो रही टारगेट किलिंग

Share


बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में निकाली गई
टॉर्च रैली

अंबिकापुर,13 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर ने रविवार को महामाया चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और टॉर्च रैली निकाल कर छाीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में तत्कालीन गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को खोजते रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में एवं मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला के नेतृत्व में टॉर्च जला कर घड़ी चौक तक रैली निकाली गई। छाीसगढ़ में कानून व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि छाीसगढ़ में भाजपा नेताओं की लगातार टारगेट किलिंग हो रही है, समूचे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, जिस सरकार में आमजन सुरक्षित न हों, जहां लोकतंत्र की हत्या खुल्लेआम हो रही हो ऐसी सरकार को जाना हीं होगा। अंबिकापुर मंडल प्रभारी त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र में दुरुस्त कानून व्यवस्था का बड़ा महत्व है, लेकिन पूरे प्रदेश में माफियाओं का राज हो गया है, भाजपा के सरकार में छाीसगढ़ के कई जिलों में नक्सली गतिविधियां शून्य हो गई थी और अब कांग्रेस सरकार में पुन: चरम पर पहुंच गई है।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, दीपक सिंह तोमर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में मृतक भाजपा कार्यकर्ताओं को मौन श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर राज बहादुर सिंह शास्त्री, मंजूषा भगत, फुलेश्वरी सिंह, अरुणा सिंह, अंबिकेश केसरी, संतोष दास, विकास पांडे, रूपेश दुबे, अजय प्रताप सिंह, आलोक दुबे, जन्मेजय मिश्रा, नकुल सोनकर, निश्चल प्रताप सिंह, नीलेश सिंह, संजीव वर्मा, सर्वेश तिवारी, कृष्ण कुमार शर्मा, निरंजन राय, अनुराधा गोस्वामी, गायत्री सिंह, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, पूनम सिंह, अनामिका पैकरा, सुनील बघेल, पंकज गुप्ता, गणेश्वरी चौहान, विकास शुक्ला, दीपक यादव, गणेश कुशवाहा, सालेम केरकेट्टा, दुर्गा शंकर दास, रवि जसवाल , अंजनी दुबे, गौतम विश्वकर्मा, विमल मंदिलवार, मनोज प्रसाद, वसीम अंसारी, विनीत मिश्रा, भोलू सिंह सेंगर, अमोघ कश्यप, संतोष जायसवाल, मुकेश मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, गोलू यादव, रौनी मिश्रा एवं नेपाल इतवार सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply