Breaking News

अंबिकापुर,@सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Share


अंबिकापुर,12 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। टिपर वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नारायण राजवाड़े पिता सुन्दर साय उम्र 42 वर्ष जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम करसू का रहने वाला था। वह शनिवार को गांव के ही अमर साय के साथ बाइक से करवां बाजार गया था। वहां से दोनों वापस लौट रहे थे। करसू मुख्य मार्ग पर जाम लगी थी। दुर्घटना से बचने दोनों पैदल ही बाइक को रेंगाते हुए भीड़ को पार कर रहे थे। तभी पीछे से टिपर वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में नारायण गंभीर रूप से जख्मी हो गया जबकि अमर साय को मामूली चोट आई थी। गंभीर रूप से घायल नारायण को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply