Breaking News

अंबिकापुर,@नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता गोवा के लिए राजेश गुप्ता का चयन,एसपी ने किया सम्मानित

Share


अंबिकापुर,12 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ राज्य स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता 2023 का आयोजन दन्तेवाड़ा दक्षिण बस्तर में राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन के नेतृत्व में कराया गया। जिसमें अम्बिकापुर के बैडमिंटन खिलाड़ी राजेश गुप्ता व अन्य खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में राजेश गुप्ता अंतिम फायनल में उप विजेता रहे। जिनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 23 से 27 मार्च गोवा के लिए किया गया है। इसके पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता बाम्बे जिमखाना, भोपाल, एरर्राकुलम, विसाखापट्नम, कोयम्टूर में शामिल होकर जिले का नाम रोशन किया हैं। इनके उपलçध पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने शनिवार को बैडमिंटन हाल में छाीसगढ़ राज्य स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता के उप-विजेता रहे राजेश गुप्ता को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पवनीत गील, आनंदधर दीवान, नीरज, हर्षित, आयुषि, पप्पु, प्रमोद, सर्वेस सहित अन्य खिलाडिय़ों ने शुभकामनाएं दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply