Breaking News

अंबिकापुर,@दीनदयाल जी के बताये अंत्योदय के मार्ग पर चलकर हम लक्ष्य को पाएंगे : ललन

Share


अंबिकापुर,11 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। भाजपा के संस्थापक व पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि आज भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर स्थित दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित जी के बताये अंत्योदय के मार्ग पर चलकर ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। उनके एकात्म मानववाद के सिद्धांत से आज देश का उत्थान हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, प्रबोध मिंज, मधुसूदन शुक्ला, विनोद हर्ष, मंजूषा भगत, मधु चौदह, आलोक दुबे, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, जन्मेजय मिश्रा, संजय सोनी, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, रवि जायसवाल, विश्व विजय तोमर, दुर्गा शंकर दास, मनीष सिंह, नकुल सोनकर, नीलेश सिंह, दीपक तोमर, प्रेमानंद तिग्गा, शरद सिन्हा, अनिल जायसवाल, मनीष सिंह, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाडे, वसीम अंसारी, पंकज गुप्ता, मनोज सोनी, निरंजन राय, रिंकू वर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, गौतम विश्वकर्मा, वेदांत तिवारी, वीर सोनी, दिव्याशु केशरी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply