Breaking News

अम्बिकापुर,@मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आशीर्वाद समारोह में हुए शामिल

Share


मुख्यमंत्री ने खाद्य मंत्री के पुत्र व पुत्रवधु को दिए सफल दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद
अम्बिकापुर,10 फरवरी 2023 (घटती-घटना)।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पुत्र के आशीर्वाद समारोह में शामिल होने मैनपाट पहुंचे। मैनपाट के कमलेश्वरपुर स्थित शैला रिसॉर्ट के पास आयोजित आशीर्वाद समारोह में मुख्यमंत्री ने विवाह सूत्र में बंध कर दाम्पत्य जीवन की शुरुआत कर रहे खाद्य मंत्री के ज्येष्ठ पुत्र आदित्य भगत एवं पुत्रवधु शालिनी तथा आशीष एवं रुचि को सफल दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद व शुभकामनाएं दिए। मुख्यमंत्री ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत व परिवार के सदस्यों को विवाह की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर छाीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, सरगुज़ा आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व रामानुजगंज विधायक बृहस्त सिंह, अपेक्स बैंक के संचालक राजीव बंसल, छाीसगढ़ मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष इरफान सिद्दीकी, तेल घानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, गो सेवा आयोग के सदस्य अटल यादव, छाीसगढ़ उर्दू अकादमी के सदस्य बदरुद्दीन इराकी, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply