Breaking News

अम्बिकापुर@भाजयुमो ने आरटीओ कार्यालय का किया घेराव,पुलिस से हुई झूमाझटकी

Share


अम्बिकापुर,10 फरवरी 2023 (घटती-घटना)।आरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता, घूसखोरी जैसी 10 सूत्रीय मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार की दोपहर में सरगंवा स्थित आरटीओ कार्यालय का घेराव किया गया। इससे पूर्व कार्यालय जाने से पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झूमाझटकी भी हुई वहीं पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अम्बिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर बैठकर चक्काजाम करते हुए अपना विरोध जताया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में आर टीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता, घूसखोरी, गुंडागर्दी जैसी 10 सूत्रीय मांग को लेकर हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा घेराव किया गया। पुष्प वाटिका के पास भाजयुमो के हजारों कार्यकर्ाा एकत्र होकर रैली के रूप में नारे बाजी करते हुए आरटीओ कार्यालय के सामने पहुंचे। जहां पुलिस जवानों के साथ झुमा झटकी करते हुए प्रतापपुर रोड को चक्काजाम कर परिवहन विभाग के खिलाफ भाषण दिया तथा मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री स्थानीय विधायकों तथा परिवहन अधिकारियों को जमकर कोसा। भाषण पश्चात बैरिकेट को तोड़ते हुए आरटीओ कार्यालय के सामने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौपा।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि परिवहन विभाग के अधिकारी एजेंट के रूप में काम कर रहे है। उनकी कार्य शैली से आय दिन जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन व खनिज विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बना लिया है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि आय दिन परिवहन विभाग की शिकायत आम जनमानस से सुनने को मिलता है और विभाग का कार्यालय भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा फैलाये गए भ्रष्टाचार, अनियमितता, अभद्र भाषा का प्रयोग, अवैध वसूली जैसे 10 सूत्रीय मांग को लेकर एक चेतावनी घेराव का कार्यक्रम हमने आरटीओ कार्यालय का घेराव किया। आय दिन निजी व्यक्ति को रखकर कही भी गाडिय़ों को रोका जाता है तथा उनसे अवैध उगाही की जाती है। यदि विभाग में व्यवस्थागत उचित सुधार नहीं होता है, तो हम आने वाले समय में चरण बध्द तरीके से विभाग एवं अधिकारियों के खिलाफ आन्दोलन करेंगें। इस आन्दोलन को भाजपा जिला मंत्री विकास पाण्डेय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल, भाजपा के नगर महामंत्री दीपक सिंह तोमर, दीगम्बर यादव, निशान्त सिंह, सुनील यादव, महेश्वर राजवाड़े, रोचक गुप्ता, विकास शुक्ला आदि ने संबोधित किया एवं कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री संजीव वर्मा एवं अंशुल श्रीवास्तव ने किया। इस आन्दोलन में नकुल सोनकर, राजेन्द्र जायसवाल, जन्मजय मिश्रा, प्रेमानन्द तिग्गा, सुनील बघेल, विकास वर्मा, शरद सिन्हा, रविकांत उरांव, अनिरुद्ध मिश्रा, निशान्त गुप्ता, आर. डी. चौहान, अकिल साय मरावी, संजय सिंह, वीर सोनी, अनीश सिंह, अनुराग शुक्ला, गोलू यादव, अमोघ कश्यप, विवेक सिंह, निशान्त सिंह गोल्डी, अविनाश कुशवाहा, अजय सिंह, श्रीधर केशरी, दिव्यांशु केशरी, कौशलेन्द्र गुप्ता इलू, पंचानन कुमार, विक्की सोनी, नरेन्द्र पैकरा, धीरज सिंह, बुधमोहन सिंह, दीपक यादव, रवि सोनी, बुधमोहन, जयंतनाथ सिंह, कपिल राजवाड़े, विरेन्द्र गुप्ता, भोलू सिंह सेंगर, सौरभ मिश्रा, मनीष दुबे, रोनी मिश्रा, रौशन कुमार, राजकुमार राजवाड़े, विनय ठाकुर, आदित्य सिंह, हर्षवर्धन सिंह, शिव चरण गिरी, कन्हैया बघेल, राहुल जायसवाल सहित अन्य सभी भाजपा कार्यकर्ाा उपस्थित रहे।


Share

Check Also

एमसीबी@जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच

Share 37 आवेदनों पर हुई सुनवाईएमसीबी,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम …

Leave a Reply