ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर
7 स्कूली बच्चों की मौत ,२ गंभीर रूप से घायल
रायपुर/कांकेर,09 फ रवरी 2023 (ए)। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में हुई एक बड़ी दुर्घटना में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। भानुप्रतापपुर-कांकेर के बीच कोरर के पास यह भीषण हादसा हुआ है। यहां ट्रक और ऑटो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों का गंभीर रूप से घायल हो गए थे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी पहुँच गए हैं। खबर मिलने के बाद से परिजनों में हाहाकार मच गया है, प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना कर रहे हैं। बता दें कि ऑटो में ड्राइवर समेत कुल 9 लोग सवार थे, हादसे में 8 स्कूली बच्चों में से 7 की मौत हो गई है, एक बच्चे और ड्राइवर का इलाज कांकेर अस्पताल में जारी है।
7 स्कूली बच्चों की मौत पर सीएम बघेल ने जताया दुःख
प्रशासन को हर संभव मदद के दिए निर्देश
कांकेर जिला के कोरर चिलहटी चौक पर ऑटो और ट्रक की टक्कर से 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई. जिसमें २ बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर मुमकिन मदद दी जा रही है। हादसे पर सीएम भूपेश बघेल ने शोक जताया और प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए।स्कूल की छुट्टी होने के बाद 12 बच्चे एक ऑटो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इस दौरान कोरर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटों को जोरदार टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। घटना स्थल पर ही सात बच्चों की मौके पर मौत हो गई। वहीं २ बच्चे घायल हो गए। इस घटना में ऑटो ड्रायवर भी गंभीर है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur