Breaking News

अम्बिकापुर,@मैनपाट में किया गया विधिक सहायता शिविर का आयोजन

Share


अम्बिकापुर , 09 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री आर.बी. घोरे के निर्देश पर सचिव श्री अमित जिन्दल ने मैनपाट एवं जलजली में मंगलवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित लोगो को सचिव श्री जिंदल ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 यथा संशोधित के बारे में बताया। इसके साथ ही कहा कि अधिनियम की धारा 3 के अनुसार अनुसूचित जाति या जनजाति के सदस्य को अखाद्य या घृणाजनक पदार्थ पीने या खाने के लिए मजबूर करना या उनके प्रवेश द्वारा पर मल-मूत्र, मल. पशु-शव या कोई अन्य घृणाजनक पदार्थ इकट्ठा करना या उसे नग्न या अर्धनग्न करना या उस व्यक्ति के कपड़े उतारना, बलपूर्वक सिर का मुण्डन करना, मूंछे हटाना, या उसकी जमीन पर कजा करना या उसे बलात श्रम के लिए विवश करना या महिलाओं पर अत्याचार या उसके मतदान के अधिकार के प्रयोग में बाधा डालना या उसके विरूद्ध बिना आधार के शिकायत करना या उसे गाली गलोच करना आदि अपराध है। इसके साथ ही 11 फरवरी को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के माध्यम से आपसी समझौते से प्रकरणों को निराकरण कराकर लाभ लेने के बारे में बताया गया।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply