लखनपुर ,09 फरवरी 2023 (घटती-घटना)।जंप क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवरा बिलासपुर मुख्य मार्ग गांधी चौक से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा रैली प्रदेश कांग्रेस सदस्य विक्रमादित्य सिंह देव, लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता तथा जंप उपाध्यक्ष एवं किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंह देव के नेतृत्व में हाथ जोड़ो पदयात्रा रैली 9 फरवरी दिन गुरुवार को निकाली गई। कार्यक्रम का आगाज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर धूप दीप प्रज्वलन एवं पुष्प माला अर्पित कर किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया ग्राम पंचायत केवरा के विभिन्न गलियों से गुजरते हुए कांग्रेसियों का काफिला ग्राम पंचायत भवन के समीप समाप्त हुई। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर छाीसगढ़ कांग्रेस की चार साल की उपलçधयों को बताया।इस पदयात्रा में लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह देव, सत्येन्द्र राय, रमेश जायसवाल, नरेंद्र पांडेय, गप्पू खान (मनउवर ),मुन्ना पांडेय ,अशफाक खान,मोजीब खान, अमीत बारी, मकसूद हुसैन, रामसुजान द्विवेदी , पूर्व जंप अध्यक्ष परमेश्वर सिंह,अजर राम चौधरी, कपील दास, रमजान खान,नरेश दास,जहुर खान, सहोदरी बाई कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता छोटे बच्चों और ग्रामीणजन शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur