Breaking News

भाजयुमो करेगा जिला परिवहन कार्यालय का घेराव आज

Share


अंबिकापुर, 09 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के निर्देशानुसार व भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में भाजयुमो सरगुजा द्वारा व्याप्त समस्याओं को लेकर जिला परिवहन कार्यालय का घेराव शुक्रवार को दोपहर 12 बजे करने का निर्णय लिया है। जिसमें क्रमबद्ध तरीके से प्रतापपुर रोड में वाटर पार्क के सामने पूरे जिला भर से आए भाजयुमो के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। उसके पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार में मंत्री मोहम्मद अकबर की शव यात्रा निकालते हुए आरटीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन एवं घेराव किया जाएगा। उपयुक्त जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संजीव वर्मा ने दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply