Breaking News

अंबिकापुर@कोदो की रोटी खाने से बीमार वृद्ध की मौत

Share

अंबिकापुर,08 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। 28 जनवरी को एक परिवार कोदो की रोटी खाई थी। इसके बाद से परिवार के चार सदस्यों की तबियत विगड़ गई थी। इलाज के बाद तीन लोग स्वस्थ्य हो गए। जबकि वृद्ध की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार मंगरू मरकाम उम्र 80 वर्ष सनावल थाना क्षेत्र के ग्राम तालकेश्वर का रहने वाला था। 28 जनवरी की रात को इसके घर में कोदो की रोटी बनी थी। परिवार के चार सदस्यों ने रोटी खाई थी। जबकि इसका बेटा नहीं खाया था। रोटी खाने के बाद परिवार के चार सदस्यों की तबियत विगडऩी शुरू हो गई। सभी बेहोश होने लगे। नशे जैसा लगने लगा। सभी को इलाज के लिए डिंडो अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को वाड्रफनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के बाद तीन लोग स्वस्थ्य हो गए। जबकि वृद्ध का तबयत में सुधार नहीं हो रहा था। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply