अंबिकापुर,04 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय जी के अनुमोदन पर छाीसगढ़ एनएसयूआई खेल विभाग के चेयरमैन अनिल सिंह ने सरगुजा के अंतरराष्ट्रीय स्पीड बॉल के खिलाड़ी रजत सिंह को सरगुजा जिले का एनएसयूआई खेल विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया है रजत एनएसयूआई सरगुजा के पूर्व जिला सचिव रहे है खेल में अच्छा प्रदर्शन से प्रदेश एनएसयूआई ने उन्हें खेल विभाग का जिला अध्यक्ष बनाया है रजत ने इस इस नियुक्ति के लिए स्वास्थ मंत्री टी एस बाबा,प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे जी ,प्रदेश महासचिव हिमांशु जायसवाल ,खेल विभाग के चेयरमैन अनिल सिंह एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा जिले के खिलाडि़यों के हित में कार्य करूंगा संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसमे खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur