अंबिकापुर,03 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। पुलिस मुख्यालय से जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार उप पुलिस अधीक्षक यातायात ईमानुवेल लकड़ा को सूरजपुर स्थानांतरित होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा उप पुलिस अधीक्षक ईमानुवेल लकड़ा के कार्यकाल को सरगुजा जिले की यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन में अभूतपूर्व सहयोग करने एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत आमनागरिकों में जनजागरूकता उत्पन्न करने की सराहना की गई, पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा जिला सूरजपुर पदंस्थापना पर हर्ष जाहिर करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनायें दी गई, एवं भविष्य मे बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उप पुलिस अधीक्षक यातायात ईमानुवेल लकड़ा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो कर्मचारियों द्वारा कार्य मे सहयोग करने की भावना के बारे मे बताते हुए अपने कार्यकाल को याद किया साथ ही आगामी समय मे लोकहित मे मिलकर कार्य करने की इक्छा जताई गई। स्थानांतरण पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उप पुलिस अधीक्षक ईमानुवेल लकड़ा को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला उप पुलिस अधीक्षक एसएस पैकरा, उप पुलिस अधीक्षक कामता सिंह दीवान, रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रूपेश नारंग, चौकी प्रभारी मणिपुर उपनिरीक्षक सरफराज फिरदौसी, रीडर अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक (एम) विवेक शुक्ला सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur