Breaking News

प्रतापपुर @प्रजापति समाज के उपाध्यक्ष सुरेश चक्रधारी ने मुख्यमंत्री से सामुदायिक भवन के लिए किया था मांग,जो हुआ पूरा

Share


प्रतापपुर , 02 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। प्रतापपुर में पहली बार आये मुख्यमंत्री ने दिया था प्रजापति समाज के लिए सामुदायिक भवन बजट और शिक्षामंत्री डॉ प्रेमसाय ने दिया समाज का बाउंड्रीवाल और आज प्रजापति समाज भवन बनकर तैयारी की ओर सूरजपुर 3 फरवरी सूरजपुर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट के जिला उपाध्यक्ष सुरेश चक्रधारी को बनाया गया है इनकी नियुक्ति राज्य के शिक्षामंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम व जिला मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव के अनुसंशा पर नियुक्ति किया गया है। जिला उपाध्यक्ष बनने पर चक्रधारी ने क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमसाय सिंह व कांग्रेस कमेटी लॉक अध्यक्ष कुमार सिंह देव ने विश्वास दिखाते हुये जिला उपाध्यक्ष सुरेश चक्रधारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेश चक्रधारी ने कहा कि कांग्रेस में पीढि़यों से काम करते आ रहे है। मैंने बीडीसी जनपद उपाध्यक्ष रहा इसके साथ ग्राम पंचायत खड़गावा में चार बार सरपंच रहा और आज वर्तमान में मेरे पुत्र वधु जनपद सदस्य के रूप में काम कर रहे है सुरेश चक्रधारी ने ये भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का दौरा प्रतापपुर में था उनसे मुलाकात कर प्रजापति समाज के लिए भवन निर्माण कराने की बात रखा उस पर मुख्यमंत्री ने विस्वास रखते हुए समाज के उत्थान एवं विकास कार्य करने हेतु 10 लाख की स्वीकृति तत्काल घोषणा किये और आज भवन निर्माण बनकर तैयार है इस तरह का अपने समाजिक व कुम्हार (प्रजापति) के क्षेत्र में अच्छे कार्य करके अपना पहचान बनाये है।
कुम्हार(प्रजापति) समाज के जिला उपाध्यक्ष सुरेश चक्रधारी ने कहा कि समाज के भवन निर्माण के लिए 10 लाख और उसी में बाउंड्रीवाल के लिए 5 लाख का बजट ग्राम पंचायत को दिया गया है था जो मेरे निगरानी में बनाया गया है
छाीसगढ़ दिव्यांग संघ के प्रदेशाध्यक्ष व प्रजापति समाज के सदस्य सुमन्त प्रजापति ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुम्हार समाज के जिला उपाध्यक्ष सुरेश चक्रधारी सामाजिक कार्य मे अपनी पहचान बनाये है इसके साथ साथ कुम्हार समाज को अच्छे शिक्षा के प्रति जागरूक किये है, समाज मे वाद विवाद को निपटारा किये है समाज को अच्छे रास्ते पर ले जाने का कार्य किये है इस प्रकार की उपलçध अच्छा रहा। बहुत ही सराहनीय पहल है। सुरेश चक्रधारी के प्रति सुमन्त प्रजापति ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक महात्मा गांधी का उदाहरण है। इसके साथ साथ राज्य के शिक्षामंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम और उनके मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव की भी सराहना किया है।
ग्राम पंचायत खड़गावा में कुम्हार समाज के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण होकर तैयार है कुछ दिन में ही शिलान्यास होना है और कुम्हार समाज मे काफी हर्ष हुआ है प्रतापपुर लॉक के सचिव कैलाश चक्रधारी, गाँव के अध्यक्ष बाबूलाल चक्रधारी, उपाध्यक्ष गोकूल चक्रधारी, युगुल प्रजापति, महेश प्रजापति, कैलास प्रजापति, राजू प्रजापति, कामतादा प्रजापति,हुलास प्रजापति,अनिल प्रजापति, गोकुल कृष्ना प्रसाद, मुकेश, ब्रम्हदेव, कपिल, अशोक प्रजापति, नरेश,सोमारू, रमेश, राजेन्द्र समस्त कुम्हार समाज।


Share

Check Also

बलरामपुर@ फर्जी निवास प्रमाण पत्र रैकेट का पर्दाफाश

Share छत्तीसगढ़ कोटे से केंद्रीय बलों में भर्ती कराने वाला गिरोह बेनकाब,मुख्य आरोपी समेत 4 …

Leave a Reply