Breaking News

बैकुण्ठपुर@विधायक पति ने सात समंदर पार से फिर किया पार्ट 2 संदेश फेसबुक पर पोस्ट

Share

  • विधायक पति ने पार्ट 2 संदेश किया फेसबुक पर जारी जिसमें झलका पति का दर्द
  • विधायक पति के संदेश में झलक रहा है दर्द और उस दर्द को समझे कौन?
  • पति के लगातार पोस्ट के बाद सामने आया विधायक अंबिका सिंहदेव का बयान कहा राजनीति के क्षेत्र में ही रहना चाहती हूं
  • पति के द्वारा सोशल मीडिया का सहारा लेना लोगो के समझ से परे

रवि सिंह –
बैकुण्ठपुर 02 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। बैकुंठपुर विधायक और प्रदेश में संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के पति अमिताबो घोस के द्वारा बुधवार को सोषल मीडिया में पोस्ट कर पत्नी से राजनीति छोड़ने की गुजारिश की गई थी उसके बाद दूसरे दिन गुरूवार को भी उन्होने सात समंदर पार से फिर एक बार पोस्ट किया है, जिसे मुझे भी कुछ कहना है-2 नाम दिया गया है। पति के पोस्ट में कारण स्पष्ट न होने के कारण लोगो के लिए उत्सुकता बना हुआ है तो वहीं अब विधायक अंबिका सिंहदेव का बयान भी सामने आया है, उन्होने पोस्ट को दूसरा रूप दिया है और कहा है कि वे अभी राजनीति के क्षेत्र में ही काम करना चाहती हैं। विधायक पति के द्वारा लगातार पोस्ट किये जाने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है, सारे मुद्वो को पीछे छोड़ते हुए विधायक पति का पोस्ट अब सुर्खियों में बना हुआ है, इस पोस्ट के पीछे छुपा कारण अभी सामने नही आया है लेकिन जानकार इसके पीछे बहुत बड़ा कारण बतारहे हैं। जब तक विधायक पति द्वारा कारण स्पष्ट नही किया जाता तब तक सारी बाते सिर्फ कयास ही रहेंगी।
सात समंदर पार से आया फेसबुक पोस्ट
विधायक व संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के पति ने गुरूवार को भारतीय समयानुसार दोपहर लगभग 1 बजे फिर से पोस्ट किया है जिसमें उन्होने लिखा है कि मुझे भी कुछ कहना है-2,कुछ बात लिखना बेहद जरूरी है,कल मैं कोलकाता से लंदन आ रहा था जब मैं वो पोस्ट किया,अभी मैं इग्लैंड में हूं हम रहते लंदन के बाहर है, जैसे होता है वही हुआ,मेरा पोस्ट आते ही जो विधायक जी के पक्ष वाले हैं उनमें से 90 प्रतिषत चुप रहना ठीक समझा बाकी 10 प्रतिशत मुझसे संपर्क करने का कोशीश किया, उनके विरोधी खुश हुए जैसे मोगैंबो खुष हुआ था,सबसे ज्यादा हलचल मचा उन लोगो में जिन्हें न इससे कुछ लेना है न देना है,ट्रोलिंग चालू, आप जारी रखिए। अब जरूरी बात मैं 2/3 वीक के लिए इंग्लैंड आया हूं क्योंकि आप ही के तहर मेरा बच्चे मेरा दुनिया है जनबा,पहले परिवार बाकी सब बाद में (कमेंट में एक सज्जन ने यह बात लिखा है मै उन्हे प्रणाम करता हूं), मैं एक बार अपने बच्चो से मिलना चाहता था समझो यही मेरा जिंदगी का एक और अंतिम इच्छा था-है-रहेगा,मेरा कुछ काम है उसे कंम्प्लीट करना था, मुझे जो भी कहना है मै यहां से (इंग्लैंड) सब कुछ और पूरा कह सकता हूं अगर मै इंडिया मे रहकर लिखने जाता तो हो सकता था कि मेरी बात पूरी नही होती,जनबा वसीम बरेली साहब से उधार लेकर कहूंगा कि अगर मैं कह नही पाया तो वो भी कह देंगे मेरे बारे में जिससे मै कभी गुजरा ही नहीं,मेरे पत्नी और आपकी विधायक जी से अनुरोध किया हूं उन्हे भी तो दो चार दिन का समय चाहिए सोचने और सलाह करने के लिए, थोड़ा धीरज रखिए आखिर मै मैं अगस्त 2022 में रायपुर पहुंचा और इस बार एक दिन के लिए भी बैकुंठपुर नही आया पिछले पांच महीने में। बड़े ही मार्मिक रूप से विधायक पति ने आगे लिखा है कि पर वादा कर रहा हूं कि अगर जिंदगी रही तो इस बार सीधा बैकुंठपुर आ रहा हूं भले 24 घंटे के लिए क्यूंकि गांव का नाम ससुराल मोर नाम दामाद। उक्त पोस्ट के अंत में सही ढंग से हिंदी न लिख पाने पर उनके द्वारा क्षमा भी मांगा गया है। श्री घोष के उक्त पोस्ट को भले ही लोग अपने-अपने ढंग से देख और सोच कर कुछ भी कयास लगा रहे हैं लेकिन इसमें कुछ न कुछ रहस्य जरूर छिपा हुआ प्रतीत हो रहा है।
सामने आया विधायक अंबिका सिंहदेव का बयान
पति के द्वारा लगातार दूसरे दिन पोस्ट किये जाने के बाद उक्त मामले पर विधायक अंबिका सिंहदेव का बयान भी सामने आया है जिसमें उनके द्वारा पहले तो यह बताया जा रहा है कि पिछले दिनों एक आंदोलन में मेरे खिलाफ जिस प्रकार से अपशदो का प्रयोग किया गया है उससे मेरे पति आहत हैं जिस कारण से उनके द्वारा राजनीति छोड़ने को कहा जा रहा है। विधायक अंबिका सिंहदेव के अनुसार अभी कुछ ऐसी घटनांए घटी है कि वे थोड़ा डिस्टर्ब हो गए हैं मेरे पति पालिटिकल नही हैं,राजनीति छोड़ने के मामले मे उन्होने कहा कि यहां सेवा करने आई हूं मै कही नही जा रही हूं,लोगो से जो वादा किया था उसे पूरा करूंगी, काम अधूरा छोड़ना ठीक नही है, एक विधायक होने के साथ साथ मै एक मां भी हूं किन्ही कारणो से काम अधूरा छोड़ दूंगी तो मेरे बच्चो में भी अच्छा मैसेज नही जाएगा। ज्ञात हो कि विधायक अंबिका सिंहदेव जयपुर राजस्थान में थी जहां से वे गुरूवार दोपहर को ही मुख्यालय वापिस लौटी है और कंचनपुर में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समरोह में शामिल हुई। यहां भी मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होने राजनीति के क्षेत्र में कार्य करने की मंषा जाहिर की है।
पोस्ट में फिर झलका दर्द
विधायक पति द्वारा पहले दिन किये गये पोस्ट में अत्यंत गंभीरता दिखाई गई थी बातो को बहुत ही मार्मिक रूप से लिखा गया था, दूसरे दिन फिर से जिस प्रकार का पोस्ट किया गया है उसमें भी ध्यान दिया जाए तो कही न कही लिखने में दर्द दिखाई देता है। उनके द्वारा जिस प्रकार से भाषा शैली का प्रयोग किया जा रहा है वह पोस्ट के पीछे छिपे दर्द को स्पष्ट कर रहा है। जिस प्रकार पहले दिन के पोस्ट को पार्ट-1 का नाम और दूसरे दिन के पोस्ट-2 का नाम देकर लिखा गया है तो लोग कयास लगा रहे हैं कि अभी विधायक पति द्वारा कई पोस्ट किये जाएंगे। विष्वस्त सूत्रों का कहना है विधायक पति के द्वारा किया गया पोस्ट पारिवारिक मामला है।
बात सार्वजनिक करने के पीछे कुछ और बात
विधायक पति अमिताबो घोस के द्वारा अपनी बात को अब सावजनिक रूप से सामने रखा जा रहा है उसके बारे में जानकारों का मानना है कि इसके पीछे कोई न कोई ऐसी बात जरूर है जो अभी तक सामने नही आई है,जब आपसी बात न बने तो ही सामान्य तौर पर इंसान इस प्रकार सोषल मीडिया पर खुलकर अपनी बात रखता है और ऐसा ही श्री घोष द्वारा किया जा रहा है। उनकी बातो में अत्यंत गंभीरता है,कुछ चेतावनी भी है और भविष्य के गर्त में हैं। बाते बहुत कुछ ईसारा भी कर रही हैं। बच्चो से मिलना अंतिम ईच्छा और जिंदगी रही तो इस बार सीधा बैकुंठपुर आ रहा हूं जैसे शदो का प्रयोग करना अनेक आषंकाओ को भी जन्म देता है।
विधायक ने बताया मनगढंत कारण पर पति मौन
पति के द्वारा पोस्ट के बाद सामने आकर विधायक अंबिका सिंहदेव के द्वारा जिस प्रकार का बयान दिया गया है वह पूरी तरह मनगढंत और राजनैतिक स्टंट प्रतीत हो रहा है,राजनीति के क्षेत्र में अनेक घटनांए घटित होती हैं जिसका सीधा मतलब यह नही होता कि राजनीति से ही किनारा कर लिया जाए या परिवार द्वारा राजनीति छोड़ने को कहा जाए। विधायक पति अमिताबो घोस एक सज्जन प्रवृçा के इंसान है गंभीर है और बड़े बिजनेस मैन है। जाहिर सी बात है वे एक परिपम् और धैर्यवान भी होंगे। उनके द्वारा इस प्रकार का पोस्ट किया जाना सामान्य सी बात नही है। दो दिनो के पोस्ट में गंभीरता दिखलाते हुए उन्होने इसके पीछे कारण स्पष्ट नही किया है, जिससे कि इसके पीछे छिपे रहस्य का पता नही चल सका है ।
सहानुभूति के लिए मुद्वे को दूसरा रूप देने की कोशीश
क्षेत्र में कांग्रेस और स्वयं विधायक अंबिका सिंहदेव की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है, जनता असंतुष्ट है कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी दूर हो चुके हैं। आने वाला चुनाव कांग्रेस और विधायक अंबिका सिंहदेव के लिए भी कहीं से आसान नही लगता, संभावना जताई जा रही है कि मुद्वे पर जिस प्रकार विधायक द्वारा पिछले दिनों राजनैतिक लड़ाई और पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के कथित बयान को आधार बताकर राजनीतिक रूप दिया जा रहा है वही कही से सही नही है। उनके पति द्वारा कारण स्पष्ट किये जाने पर ही मामले का खुलासा हो सकेगा। लेकिन विधायक का बयान सामने आने के बाद लगता है कि उनके द्वारा इसे सहानुभूति के लिए दूसरा रूप दिया जा रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ फर्जी निवास प्रमाण पत्र रैकेट का पर्दाफाश

Share छत्तीसगढ़ कोटे से केंद्रीय बलों में भर्ती कराने वाला गिरोह बेनकाब,मुख्य आरोपी समेत 4 …

Leave a Reply