Breaking News

अंबिकापुर,@छाीसगढ़ी फिल्म ‘ले चलहुं अपन दुवारी’ अम्बिकापुर में 10 फरवरी से होगी प्रदर्शित

Share


अंबिकापुर, 02 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ी फिल्म ले चलहु अपन दुवारी पूरे प्रदेश में 13 जनवरी को प्रदर्शित हुई। कौस्टन साहू और डायरेक्शन मृत्युंजय सिंह की फिल्म को प्रदेश में बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान मृत्युंजय सिंह ने बताया कि छतीसगढ़ी दर्शक शुद्ध परिवारिक फिल्म को बहुत पसन्द कर रहे हैं। फि़ल्म में खास बात ये है कि छाीसगढ़ी फि़ल्म में पहली बार कैमरे में बेहतरीन तरीके से फिल्मांकन किया है। युवा ऊर्जावान कन्या आरुषि बागेश्वर ने फिल्म की सूटिंग छाीसगढ़ के विभिन्न रोमांटिक एवं दर्शनीय स्थान गिरौदपुरी कसडोल पर की गई है। निर्माताओं ने बताया कि फिल्म का निर्माण छाीसगढ़ की ग्रामीण पृष्ठभूमि पर केंद्रित है। इस फिल्म में देशप्रेम के साथ साथ इमोशन एवं का मेडी का भी भरपूर समावेश किया गया है। फिल्म में छाीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों के साथ ही मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने भी काम किया है। नायक की भूमिका में शील वर्मा एवं नायिका पूजा शर्मा ( मोहनी एल्बम फेम) ही इसके साथ साहेबदास मानिकपुरी, अक्षय वर्मा, विजय मिश्र, नरेंद्र दावड़ा, सुमित्रा साहू, मनीषा खोब्रागडे ने फिल्म में अहम किरदार निभाया है। फिल्म संगीत मोनिका वर्मा, तुषान्त कुमार एवं तुषान्त सोलंकी व सिद्धान्त निराला ने गानों को कर्णप्रिय बनाया है। यह फिल्म अंबिकापुर में 10 फरवरी से प्रदर्शित होगी।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply