Breaking News

अंबिकापुर@हिम्मत कार्यक्रम के तहत सरगुजा की बेटियों को दिया जा रहा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Share


अंबिकापुर, 02 फरवरी 2023 (घटती-घटना)। अंबिकापुर शासन के निर्देशानुसार छात्राओं को “हमर बेटी हमर मान” कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित करने की योजना का पालन कर सरगुजा पुलिस द्वारा हिम्मत अभियान चलाकर बेटियों को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ पराक्रम एवं परामर्श की विधि अपनाकर बेटियों को आत्मरक्षा के गुणों से परिपूर्ण किया जा रहा है, इसके साथ ही राज्य को प्रतिभावान खिलाड़ी मिल रहे हैं, इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास राजपुरी लखनपुर एवं अडानी विद्या मंदिर उदयपुर में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ामगोपाल गर्ग के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात दीप जलाकर किया गया, कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास राजपुरी एवं अडानी विद्या मंदिर की छात्राएं तवाईकांडो एवं मार्शल आर्ट के प्रशिक्षित एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण हेतु अपने बीच पाकर उत्साहित नजर आए।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरगुजा पुलिस बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाने हेतु भी प्रयासरत है इस हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा प्रत्येक थाना स्तर पर 20 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ कर छात्राओं को ताइमंडो एवं मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं, इसके फल स्वरूप राज्य को ताइकांडो एवं मार्शल आर्ट के प्रतिभावान खिलाड़ी मिल रहे हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने मे सफल हो रहे हैं, आप सभी अच्छे से प्रशिक्षण का लाभ उठाय,बड़ा लक्ष्य सोचे और उसे प्राप्त करने के लिए छोटे छोटे कदम रोज उठाय,पुलिस आप सभी की सुरक्षा के लिए हैं, पुलिस से अपराधियों को डरने की जरुरत हैं आपको हमारा साथी बनना हैं अच्छे से प्रशिक्षण लीजिये सीख के बेहतर प्रदर्शन करें, लगातार अभ्यास करिये,अच्छे खिलाडिय़ों के आगामी प्रशिक्षण के लिए सरगुजा पुलिस तत्पर हैं।
हिम्मत अभियान प्रशिक्षण सत्र के दौरान सरगुजा पुलिस द्वारा छात्राओं को 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के साथ-साथ, बच्चों के विधिक ज्ञान, करियर काउंसलिंग, “गुड टच बैड टच”, पोक्सो एक्ट के द्वारा जागरूक करने का सतत प्रयास किया जा रहा हैं, पुलिस टीम द्वारा महिला सुरक्षा सम्बन्धी छाीसगढ़ पुलिस का “अभिव्यक्ति ऐप” के बारे मे जानकारी देकर डाउनलोड करने हेतु बालिकाओं को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक महालक्ष्मी कुलदीप, थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन, थाना प्रभारी उदयपुर उप निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य अर्पिता सिंह देव, वीरेंद्र सिंह देव, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय राजपुरी कला अधिक्षिका अनुराधा सिंह, निरीक्षक अंजू चेलक, छविलता महापात्र एवं रूपा चक्रधारी शिक्षिकाएं,ताइमंडो प्रशिक्षक राधेश्याम मानिकपुरी एवं उनकी टीम शामिल रही।


Share

Check Also

बलरामपुर@ फर्जी निवास प्रमाण पत्र रैकेट का पर्दाफाश

Share छत्तीसगढ़ कोटे से केंद्रीय बलों में भर्ती कराने वाला गिरोह बेनकाब,मुख्य आरोपी समेत 4 …

Leave a Reply