Breaking News

अम्बिकापुर,@कत्थक के 15-40 आयु वर्ग में सरगुजा की सृष्टि भदौरिया ने हासिल किया प्रथम स्थान

Share


अम्बिकापुर,29 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ राज्य युवा महोत्सव के दूसरे दिन दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के संकल्प हाल में भारतीय शास्त्रीय नृत्य विधा के अन्तर्गत रविवार को भरतनाट्यम और कत्थक नृत्य की प्रतियोगिता अयोजित की गई। कत्थक के 15-40 आयु वर्ग में सरगुजा की सृष्टि भदौरिया ने शानदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिले के विकासखण्ड उदयपुर निवासी सृष्टि भदौरिया ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता अंतर्गत कथक नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन से पुरस्कार अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त जिले को म्जि प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
भरतनाट्यम नृत्य के निर्णायक मंडल में श्री लकी मोहंती, श्रीमती नीता राजेंद्र गहड़वाल और श्रीमती सुमी अजय शामिल रहे। कत्थक नृत्य के निर्णायक मंडल में श्रीमती नीता राजेंद्र गहड़वाल, सुश्री वासेटी वैष्णव और डॉ. राजश्री नामदेव शामिल रहीं।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply