अंबिकापुर, 29 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। अभाविप सम्मेलन तखतपुर में कांग्रेसी विधायक डॉ. रश्मि सिंह एवं उनके कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा अभाविप के छात्रों के साथ किए गए मारपीट तथा हिंसा के खिलाफ रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा अम्बिकापुर नगर द्वारा छाीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पूतला दहन किया गया। इस दौरान भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार लगातार पूरे प्रदेश में भय का माहौल बना रही है। अए दिन चाकू बाजी, लूट पाट जैसी घटनाएं हो रही है और उनके विधायक एवं कोंग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अभाविप के कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा मारपिट करना निंदनीय है। विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से जिला मंत्री विकास शुक्ला, चंदन ,वीर सोनी, अनुराग शुक्ला, नगर अध्यक्ष भाजयूमो निशांत सिंह के नेतृत्व में नगर महामंत्री दीपक यादव, उपाध्यक्ष शौरभ मिश्रा, मोंटी यादव, रिशु अम्बष्ट ,मनीष दुबे, अभिजीत पाण्डे, मनीष सिंह ,दीपू पांडे, रजनीश सिंह ,सत्यम साहू ,आशीष अग्रवाल ,प्रिंस चौबे, हिमांशु सिंह सेंगर, तरुण, पंचू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur