Breaking News

कोरबा,@सुरक्षा और गश्त व्यवस्था की पोल खोलते हुए चोरों ने एक ही जगह से दो बार की चोरी

Share


कोरबा,28 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। जानकारी के मुताबिक रामचन्द्र कुमार ट्रांस पावर एण्ड इंजीनियरिंग कंपनी में सुपरवाईजर है। वह बालको प्लांट से टावर नंबर 6 से टावर नंबर 51 तक पेट्रोलिंग करता है। 400 लाईन बजरंग चौक, एश डैम, हवाई पट्टी, सोनपुरी, शिव नगर, सुमेधा होते हुए कुमगरी तक गई है। वर्ष 2016 से अब तक यह लाईन बंद था जिसे पुनः स्टार्ट होना था। कंपनी के द्वारा रामचंद्र को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। 15.01.2023 को पेट्रोलिंग करते हुए गया था तब यह लाईन ठीक था। 19.01.2023 को दोपहर करीब 3 बजे फिर निरीक्षण करने गया तो देखा कि ग्राम सोनपुरी प्राथमिक शाला के पीछे का टावर नंबर 19-20-21 का दो विद्युत तार तथा एक तरफ का एक विद्युत तार को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। इसकी जानकारी प्रभारी अधिकारी मोगली भार्गव एवं अजय चन्द्रा को दिया। उसके बाद लगातार पेट्रोलिंग कर रहे थे। 25.01.2023 को रात्रि पेट्रोलिंग कर वापस आ रहे थे कि सुबह करीब 6 बजे देखा तो जहां पर पहले चोरी हुआ था उसी में से दो विद्युत तार को भी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। एक खम्भा से दूसरे खंभे की दूरी लगभग 250 मीटर का होगा जिसमें एल्युमिनियम का 36 द्वद्व का तार लगा हुआ था। उसी में लगा हुआ ऐसेसिरिज (एसआरआई, एन्सूलेटर, करौना रिंग, डेम्पर बार) आदि कुल कीमत 95 हजार रूपये को गैस कटर से काटकर कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रामचन्द्र ने डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी मोगली भार्गव एवं अजय चन्द्रा को यह सब बताया। डिपार्टमेंटल इंनवेस्टीगेशन करने के कारण रिपोर्ट में देरी हुई। 27.01.2023 को मोगली भार्गव, अजय चंद्रा एवं जितेंद्र शर्मा के साथ रामचंद्र कुमार ने बालकों थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply