Breaking News

अंबिकापुर@भाजयुमो का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग दुर्ग में सरगुजा जिले के 19 प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी होंगे शामिल

Share

अंबिकापुर,28 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा छाीसगढ़ का प्रांत तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 29, 30, एवं 31 जनवरी को राजनांदगांव स्वामी में किया जाना है। प्रशिक्षण वर्ग में लगभग 15 सत्र में संपन्न होगा हर सत्र के लिए एक विशेष अतिथि होगें। सत्र लेने हेतू राष्ट्रीय प्रभारी शिव प्रकाश क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल प्रांत संगठन मंत्री पवन साय राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत जी युवा मोर्चा के प्रदेश के प्रभारी आलोक डंगस सहित प्रदेश के सभी दिग्गज नेता रहेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशमहामंत्री अंकित जायसवाल ने बताया है। इस तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग में पूरे प्रान्त से लगभग 350 प्रशिक्षणार्थी उपस्थिति होंगे। जिसमें सरगुजा जिले से। नव नियुक्त प्रान्त पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री द्वय सहित 19 पदाधिकारी प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित है। इस प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रांत के सह प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक प्रताप सिंह देव ने बताया की प्रत्येक सत्र 1 घंटे का होगा इस प्रशिक्षण में विचार परिवार, बूथ प्रबंधन, व्यक्ति विकास, आदी जैसे दर्जऩ भर से ऊपर सत्र होना तय हुआ है सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के सफल संचालन हेतु एक 23 सदस्यों की संचालन समिति भी बनी है जिस्मे पुरे प्रदेश के हर संभाग व जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं को रखा गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply