Breaking News

अंबिकापुर,@ट्रैक्टर से गिरकर घायल चालक की मौत

Share

अंबिकापुर, 27 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। ट्रैक्टर चलाने के दौरान चालक नीचे गिर गया था। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ठाकुर ङ्क्षसह उम्र 32 वर्ष प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर का रहने वाला था। वह 25 जनवरी को मिट्टी की ढुलाई ट्रैक्टर से कर रहा था। इस दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और वह सड़क पर गिर गया था। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराए थे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply