Breaking News

अंबिकापुर,@अब गोबर से बनेगा पेन्ट,यूनिट का किया गया शुभारंभ

Share


अंबिकापुर, 27 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। गोधन न्याय योजना अंतर्गत अंबिकापुर नगर निगम के शहरी गौठान घुटरापारा में सरगुजा संभाग के प्रथम गोबर पेंट यूनिट का शुभारंभ महापौर डॉ. अजय तिर्की, कलेक्टर कुंदन कुमार द्वारा किया गया। गौठान संचालक समूह स्वच्छ अंबिकापुर सिटी लेवल फेडरेशन और संस्था ग्रीन रूट्स द्वारा पीपीपी मोड पर इस यूनिट को स्थापित किया गया है। संस्था ग्रीन रूट्स द्वारा प्लांट स्थापना हेतु राशि 24 लाख निवेश किया गया है। इस प्लांट में समूह की दीदियों द्वारा गोबर से पेंट निर्माण का कार्य किया जाएगा। प्लांट की क्षमता 500 लीटर प्रति शिफ्ट है। जिसमें 30 प्रतिशत गोबर का प्रयोग पेंट निर्माण हेतु किया जाएगा। इस अवसर पर अजय अग्रवाल, सभापति, शफी अहमद, एमआईसी सदस्य, प्रतिष्ठा ममगई आयुक्त नगर निगम, विश्वदीप, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, द्वितेंद्र मिश्रा एमआईसी सदस्य, संध्या रवानी एमआईसी सदस्य, सतीश बारी वार्ड पार्षद सहित अन्य उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply