Breaking News

अंबिकापुर,@लूट,चोरी सहित अन्य मामलों में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर, 27 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। लूट के मामले में पिछले 9 माह से फरार घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ थाना सीतापुर क्षेत्र में एक घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान लूट की घटना केा अंजाम दिए थे। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में दो आरोपी को गिरफ्तार कर ली थी। घटना को मुख्य आरोपी अमेरिकन सिंह फरार चल रहा था। वहीं इसी बीच बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अमेरिकन अन्य साथियों के साथ डकैत्ी की योजना बना रहा था। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकडा था। वहीं अमेरिकन अपने तीन अन्य साथियों के साथ फरार हो गया था। इस मामले में भी पुलिस ने अब तक कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दी थी। वहीं फरार अमेरिकन तीसरी घटना को अंजाम लखनपुर थाना क्षेत्र में अपने साथी सूरज घासी व एन्य के साथ मिलकर ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार की थी। मुख्य आरोपी अमेरिकन फरार था। वहीं इस पर दो पहिया वाहन चोरी करने का भी आरोप था। सरगुजा पुलिस इस पर दस हजार रुपए इनाम देने की घाषणा की थी। पुलिस इसे पकडऩे के लिए काफी दिनों से प्रयासरत थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई थाना प्रभारी लखनपुर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवागंन, थाना प्रभारी गांधीनगर धिरेन्द्र दुबे, थाना प्रभारी बतौली उपनिरीक्षक प्रमोद पाण्डेय, थाना प्रभारी सीतापुर उप निरीक्षक शिशिरकांत सिंह, चौकी प्रभारी मणिपुर उपनिरीक्षक सरफराज फिरदौशी, सहायक उप निरीक्षक डेविड मिंज, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक मनीष सिंह, जितेश साहू, देवेंद्र सिंह एवं पुलिस टीम सक्रिय रहे।


Share

Check Also

एमसीबी@जनदर्शन बना जनविश्वास का मंच

Share 37 आवेदनों पर हुई सुनवाईएमसीबी,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम …

Leave a Reply