Breaking News

अंबिकापुर@नेताजी की अदम्य भावना और राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा को सम्मानित करने का दिन है पराक्रम दिवस : अनुराग

Share

अंबिकापुर,२4 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। राष्ट्र नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड बंगाली पारा में पराक्रम दिवस के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह के आतिथ्य व पूर्व पार्षद निरंजन राय की अध्यक्षता में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया आयोजित विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ने कहा कि पराक्रम दिवस नेताजी की अदम्य भावना और राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा को सम्मानित करने और याद करने के लिए मनाया जाता है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक कर्मठ व्यक्ति थे जिन्होंने देश के युवाओं को एक साथ आने और स्वतंत्रता के लिए लडऩे का खुले तौर पर आह्वान किया। इस अवसर पर दिलीप विश्वास विनय त्रिपाठी राम नरेश विश्वकर्मा ओमप्रकाश देवांगन नेपाल एतवार संजीत सरदार दिनेश गुप्ता किशोर घोष सन्यासी सरदार न्यूटन बैरागी शुभ मंडल नवीन गोलदर नरेश सरकार संजीत विश्वास हरिदास सरकार विकास सिन्हा गोविंद ढाली सियाराम प्रताप सिंह प्रेम सागर मुन्ना भूलन प्रकाश राय पुष्पेंद्र बुनकर अशोक दास रविंद्र ठाकुर सहित अनेक नगरवासी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply