Breaking News

अंबिकापुर@कलेक्टोरेट बंगला के पास से बाइक पार

Share


अंबिकापुर, 22 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। शहर के कलेक्टोरेट बंगला स्थित कंपनी बाजार के पास से एक व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोर ने पार कर दी। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अजय साहू शहर के लक्ष्मीपुर का रहने वाला है। वह 8 जनवरी को अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 सीआर 6732 से सब्जी खरीदने कंपनी बाजार गया था। वह कलेक्टोरेट बंगला के पास अपनी बाइक खड़ी कर सब्जी खरीद रहा था। इस दौरान अज्ञात चोर ने बाइक पार कर दी। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply