Breaking News

अंबिकापुर,@अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी जताई जा रही हत्या की आशंका

Share


अंबिकापुर, 22 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चूकनडांड एफसीआई गोदाम के समीप रतनजोत प्लांटेशन में 22 जनवरी दिन रविवार की दोपहर अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा लखनपुर पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अखिलेश कौशिक, प्रशिक्षु डीएसपी डॉ प्रशांत देवांगन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन करते हुए मृतक की शिनाख्त की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के सर एवं चेहरे में चोट के निशान हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस शव को चीरघर भिजवा कर मामले की जांच करते हुए संदेहियो से पूछताछ की जा रही है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply