Breaking News

अंबिकापुर,@कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर फूंका पुतला

Share


अंबिकापुर, 21 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। युवक कांग्रेस की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम कार्यालय के समक्ष प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि नारायण चंदेल के पुत्र पलाश चंदेल के विरुद्ध एक आदिवासी महिला ने बलात्कार का आरोप लगाते हुए पुलिस के समक्ष रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कराने के पश्चात् से ही नेता प्रतिपक्ष का पुत्र फरार है। एक तरफ भाजपा आदिवासियों के अधिकारों की बात करने का ढोंग करती है, वहीं भाजपा नेताओं के पुत्र आदिवासी महिलाओं का शारीरिक शोषण करते हैं। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा ने भी भाजपा पर निशाना साधा। विरोध प्रदर्शन में पीसीसी उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, महापौर डॉं. अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, बलराम यादव, तिलक बेहरा, प्रदीप गुप्ता, सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, शिवप्रसाद अग्रहरी, अनूप मेहता, पंकज शुक्ला, पूर्णिमा सिंह, गीता प्रजापति, गीता श्रीवास्तव, हीरो बड़ा, सावित्री देवी, शकीला, निर्मला, सकुन्ती बाई, मालती सिंह, अनीमा केरकेट्टा, निर्मला देवी, बाबू सोनी, रोशन कन्नौजिया, अमित तिवारी, नितेश चैरसिया, चंद्रप्रकाश सिंह, काजू खान, बाबर खान, सोहेल अली, संजय सिंह, सरजू साहू, ओनिमेश सिन्हा, विवेक कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply