Breaking News

अंबिकापुर,@मल्टीपरपज स्कूल ने एक विकेट से जीता मैच

Share


अंबिकापुर, 18 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। महाराजा एमएस सिंह देव स्मृति स्कूल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में खेला जा रहा है। बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर अंबिकापुर एवं मल्टीपरपज अंबिकापुर के मध्य खेला गया। जिसमें शिशु मंदिर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाकर आउट हो गई। रनों का पीछा करते हुए मल्टीपरपज ने 1 विकेट से मैच में जीत हासिल की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच मल्टीपरपज स्कूल के प्रिंस रहे। मैच के मुख्य अतिथि शंकर प्रजापति एवं निर्णायक विशेष दुबे, रवि शंकर भगत, कमल किशोर निकुंज, अरुण पटवा, इशहाक तिर्की थे। संघ के अध्यक्ष सोमेंद्र प्रताप सिंह एवं सचिव विनीत जायसवाल के साथ ज्ञानेश्वर सिंह, राजेश प्रताप सिंह, अरुन सिंह, गुड्डू जायसवाल, आनन्द धर दीवान, डॉ. प्रमोद यादव उपस्थित रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply