Breaking News

अम्बिकापुर@हाथी के हमले में घायल ग्रामीण की मौत

Share

अम्बिकापुर 17 जनवरी  2023  (घटती-घटना)। जशपुर जिले के कलमोरा में सोमवार की सुबह शौच कि लिए गए ग्रामीण पर हाथी ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वर्थो लोमिस टोप्पो उम्र 50 वर्ष जशपुर जिले के ग्राम कलमोरा का रहने वाला था। सोमवार की सुबह वह घर से करीब 100 मीटर दूरी पर शौच के लिए खेत में गया था। वहां एक हाथी ने उसे कुचल दिया। हाथी उसे मरा समझ छोड़कर भाग गया। परिजन ने देखा तो उसे उठाकर घर लाया और उसे इलाज के लिए जशपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply