Breaking News

लखनपुर@लखनपुर पुलिस ने नगर में बाइक रैली निकाल यातायात नियमों का पालन करने लोगों को किया जागरूक

Share


लखनपुर 16 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में 16 जनवरी दिन सोमवार को लखनपुर थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नगर में बाइक रैली निकाल लोगों को यातायात नियमों का पालन करने अपील की गई साथ ही पर्यावरण एवं जागरूकता के उद्देश्य पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया। क्षेत्र के चालकों आम नागरिकों को त्रिनेत्र हेल्पलाइन नंबर से भी अवगत कराया गया। बाइक रैली में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत देवांगन ,प्रधान आरक्षक अनिल कामरे, मुक्ति लाल तिर्की, नरेंद्र जांगड़े, आरक्षक दशरथ राजवाडे,राजेंद्र सिंह, अमीर मझवार,राकेश यादव, देवेंद्र सिंह, सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply