Breaking News

अंबिकापुर@राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजेश एवं विनय बने उप विजेता

Share


अंबिकापुर 16 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। 21 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय मास्टर बैडमिंटन प्रतियोगिता 2023 का आयोजन जिला बैडमिंटन संघ, दन्तेवाड़ा द्वारा 5 से 8 जनवरी तक आयोजित किया गया। जिसमें अम्बिकापुर से वरिष्ठ खिलाड़ी आनंदधर दीवान, राजेश सिंह, राजेश गुप्ता, विनय गुप्ता ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के सिनीयर पुरुष तथा महिला करीब 350 खिलाडिय़ों ले भाग लिया। सभी खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। अंतिम रोमांचक प्रतियोगिता में विनय गुप्ता तथा राजेश गुप्ता अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी से संघर्ष पूर्ण मुकाबला करते हुए फाइनल में उप विजेता रहे। मार्च 2023 में राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता गोवा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य बैडमिंटन संघ द्वारा सरगुजा जिला अम्बिकापुर के वरिष्ठ खिलाड़ी तथा उप विजेता रहे विनय गुप्ता तथा राजेश गुप्ता का चयन दन्तेवाड़ा में किया गया है तथा इन्हें शाल, मोमेंटो के साथ प्रशस्ती पत्र देकर पुलिस उप महानिरीक्षक कामलोचन कश्यप द्वारा सम्मानित किया गया। नेशनल प्रतियोगिता में चयन के लिए स्थानीय बैडमिंटन खिलाडिय़ों ने शुभकामनाएं दी है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply