Breaking News

अंबिकापुर@इलेक्टि्रक स्कूटी शोरूम में लगी आग,18 लाख का नुकसान

Share


अंबिकापुर, 13 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। अंबिकापुर मनेंद्रगढ़ मार्ग पर हौंडा शोरूम के समीप गुरुवार की रात लगभग 9 बजे इलेक्टि्रक स्कूटी शोरूम में आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आगजनी में लगभग 25 से 30 स्कूटी जल चुकी है। दुकान संचालक शुभम सिंह के अनुसार लगभग 18 लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अंबिकापुर निवासी शुभम सिंह का मनेंद्रगढ़ रोड में होंडा शोरूम के समीप इलेक्टि्रक स्कूटी का शोरूम है। मंगलवार की रात 8:00 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रात करीब 9 बजे मोबाइल पर किसी ने फोन कर जानकारी दी कि आप के शोरूम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही शोरूम संचालक शुभम सिंह तत्काल पहुंचे और मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और शोरूम से स्कूटी को बाहर किए। शोरूम संचालक शुभम सिंह के अनुसार शोरूम में लगभग 25 से 30 स्कूटी रखे थे। आगजनी में लगभग 18 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। आगजनी के कारण शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply