Breaking News

अंबिकापुर@नशे में पति ने पत्नी को लाठी डंडे से पीट कर उतारा मौत के घाट,गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर, 13 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। पत्नी की हत्या के मामले पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंगलवार की रात को घर के बाहर बैठकर शराब पिए। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में पति ने लाठी डंडे व हाथ मुक्के से मार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुनील मरावी दरिमा थाना क्षेत्र के अमलभिट्टी का रहने वाला है। वह 10 जनवरी की रात को घर के बाहर नर्सरी मैदान में बैठकर अपनी पत्नी सनकुंवर उम्र 30 वर्ष के साथ पहले शराब पिया। शराब पीने के बाद घर जाने की बात को लेकर विवाद करने लगे। गुस्से में आकर सुनील ने अपनी पत्नी को लाठी डंडे व हाथ मुक्के से बेदम पिटाई कर दी। इससे वह अचेत हो गई। इसके बाद उसे टांग कर घर लाया और उसे छोड़ दिया। इस दौरान पूरी रात वह घर में ही पड़ी रही और उसकी मैत हो गई। सूचना पर दरिमा थाना निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। शक के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति सुनील मरावी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply