सरकार को उखाड़ फेंकने तैयार रहे युवा
भाजयुमो कार्यकारणी की हुई बैठक
- संवाददाता –
सूरजपुर,11 जनवरी 2023(घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भैयाथान के कार्यसमिति की बैठक सोनपुर में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह की अध्यक्षता व मंडल प्रभारी आशीष प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। बैठक में भाजयुमो अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी की विस्तार की। जिसे आने वाले विधानसभा चुनाव के तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में युवा साथी प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहें जनता भाजपा की ओर देख रही है सभी को जनता से मिलकर भाजपा की सरकार बनाने की बात कही। भाजयुमो मंडल प्रभारी आशीष प्रताप सिंह व जिला अध्यक्ष रवींद्र भारती ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी के रीढ़ की हड्डी है वह युवा देश के सच्चे सिपाही हैं आप सभी के बदौलत 2023 का चुनाव लड़ कर कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। तथा हमें बूथ में जाकर कार्य करने की जरूरत है सरकार सभी मुद्दों पर फेल है प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है किसान परेशान है स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हाल है बेरोजगारों को बेरोजगारी भाा देने की बात कही थी लेकिन वह भी आज तक नसीब नहीं हो सका।भाजपा मंडल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए किसानों की समस्या को जन जन तक पहुंचाने की बात कही सरकार की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है यह जनता को बताना है। भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ने ठगने का कार्य किया है।यह सरकार सिर्फ माफिया की सरकार बनकर रह गयी है।भ्रष्टाचार की जड़ें सभी विभागों में फैल गई है। घोषणा पत्र के एक भी घोषणा सही रूप से पूरा नहीं हुआ। ये लालच देकर वोट लेने का कार्य करते है ये जनता जान चुकी है ।
महामंत्री संदीप दुबे ने मंच का संचालन व आभार प्रदर्शन अभिषेक गुप्ता ने किया। इस दौरान जनपद सदस्य सुनील साहू, लालचंद शर्मा,रितेश जायसवाल,भगवान मिश्रा, राजेश्वर तिवारी, सावन गोयल, राजेन्द्र पाटले , विराट सिंह, सुरजीत कुमार, सरपंच ललन प्रताप सिंह, सौरभ साहू , नितिन तिवारी , मनीष यादव , सूर्या साहू ,उजाला ठाकुर , ओ पी सिंह , अजित दुबे , महेंद्र यादव , बालेश्वर सिंह , हृदय सिंह , अमित ठाकुर , अनोज कुशवाहा , अभिषेक गुप्ता , अविनाश दुबे , सुनील साहू , श्यामलाल देवांगन , पन्नालाल साहू , अनिल , विजय , सुखलाल , रामकेश्वर , ओमप्रकाश , धनेश्वर , राजकुमार , रमेश यादव , सनजय सिंह , मोहेलाल कनेडिया , राधे राजवाड़े , राधेश्याम , प्रकास सिंह , गोविंद , मनीष , तपेश्वर , रविशंकर , विवेक सिंह , शशि साहू सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकता व ग्रामवासी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur