प्रभारी बोलीं…आपसी मतभेद भूल विपक्षी दलों के खि़लाफ़ लगाए ऊर्जा
सूरजपुर, 09 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। रविवार को युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में पहुंची राष्ट्रीय सचिव एवं छाीसगढ़ सह प्रभारी प्रियंका सारसर ने निर्वाचित पदाधिकारियों की जानकारी ली एवं उपस्थित ना हो सके पदाधिकारियों का कारण पूछा उचित जवाब ना मिलने पर उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।इसके बाद उन्होंने यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो के पोस्टर का विमोचन किया। साथ ही 2023 विधानसभा चुनाव में युवाओं की भागदारी में चर्चा कर कार्यकारिणी विस्तार, युथ जोड़ो बूथ जोड़ो , महिलाओं की सहभागिता और संगठन के अनुशासन को लेकर भी चर्चा की उन्होंने कहा कि आपसी सभी मतभेद को भूल कर पूरी ऊर्जा विपक्षियों के खिलाफ लगाने की जरूरत है। आगामी चुनाव को मद्देनजर सारे बिंदुओ पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए एवं संगठन के समस्त पदाधिकारियों को समस्या के लिए सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव एवं जिला प्रभारी सुश्री प्रीतिका विश्वकर्मा से बात करने को कहा समाधान ना होने पर जानकारी संभाग प्रभारी आशीष मोनू अवस्थी एवं खुद को साझा करने की बात कही।साथ में आए, प्रदेश उपाध्यक्ष व सरगुजा जोन प्रभारी आशीष मोनू अवस्थी ने अपने उद्बोधन में बताया कि कांग्रेस की सबसे मजबूत कड़ी युवक कांग्रेस है मैंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एनएसयूआई से की थी और आज प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ सरगुजा ज़ोन का प्रभारी भी हूं। मैं केवल आज के लिए आया हूं मैं चाहता हूं कि कोई भी समस्या अगर आप लोगों में हैं तो वह आज ही मुझसे बात करें क्योंकि आज साथ में प्रभारी मैडम भी हैं जो भी समस्या होगी हम बिलासपुर रायपुर और दिल्ली में बैठकर उस समस्या का समाधान नहीं कर सकते उस समस्या का समाधान यहीं पर करना होगा तो अगर आप लोगों के बीच में कोई भी समस्या है तो वह आज ही बताएं क्योंकि समाधान यहीं पर होना है इसके बाद उन्होंने आश्वासन दिया कि निरंतर अंतराल में मैं आप सबके बीच आता रहूंगा ,साथ में जोन सहप्रभारी राकेश पाण्डे उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के द्वारा हम सभी लोगों को एक जिम्मेदारी दी गई है जिसका पालन के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा उन्होंने बताया कि आकाश शर्मा के द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार पूरे प्रदेश के युवक कांग्रेसियों ने पूरे 90 विधानसभा में भारत जोड़ो यात्रा 100 किलोमीटर की पूरी की यह युवक कांग्रेस की बहुत बड़ी उपलçध थी उनके द्वारा दिए जाने वाले निर्देश को हम पालन करने का पूरा प्रयास करेंगे और आप लोगों के द्वारा कोई भी समस्या उत्पन्न होती है तो आप सीधे मुझसे बात कर सकते हैं। यह युवक कांग्रेस के लिए गर्व की बात है जिससे युवक कांग्रेस अपनी पकड़ गांव स्तर तक मजबूत कर पाएगा उन्होंने अपनी बात समाप्त करने से पहले बोला कि जनपद उपाध्यक्ष में नरेंद्र यादव के रूप में युवक कांग्रेसी साथी भाई का होना और भटगांव नगर पंचायत में सूरज गुप्ता जैसे युवक कांग्रेसी साथी भाई का अध्यक्ष के रूप में होना भी गर्व की बात है साथ में आयी जिला प्रभारी सुश्री प्रीतिका विश्वकर्मा पूरे टाइम कार्यक्रम के संचालन को गंभीरता से देखती एवं समझती रही। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम का संचालन युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव ने करते हुए यह भी बताया कि आने वाले समय में मैं पूरी टीम को एकजुट करने का पूरा प्रयास करूंगा किसी को कोई समस्या नहीं हो और किसी को कोई समस्या हो तो वह बिना संकोच के मेरे से बात करने में असहजता महसूस ना करें। कार्यक्रम में स्वागत जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अविनाश यादव ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने युवक कांग्रेस से नवनिर्वाचित पदाधिकारी परमेश्वर राजवाड़े विक्की समझदार लालजी राजवाड़े शांतनु सिंह जितेंद्र साहू उपस्थित रहे।
ये क्या शहर से अचानक होर्डिंग गायब…..!
युवक कांग्रेस द्वारा शहर में होर्डिंग लगाया गया था लेकिन रातोरात अचानक सभी होर्डिंग गायब हो गए।बताया जाता है कि इस होर्डिंग में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की फ़ोटो गायब थी। जिसे गुटबाजी से जोड़ कर देखा गया यही नही कार्यकर्ताओं ने अलग अलग गुटों में स्वागत किया । पैलेस खेमा अलग स्वागत किया वहीं दूसरी खेमा ने भी सर्किट हाउस में स्वागत कर ताकत दिखाई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur