अंबिकापुर, 09 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के विशुनपुर के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जगनारायण सिंह उम्र 52 वर्ष सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोविन्दपुर का रहने वाला था। वह 7 जनवरी को अपने बेटे जगदेव सिंह के साथ स्कूटी से बिशुनपुर अपने बेटी के घर जाने निकला था। रास्ते में बिशुनपुर के पास स्कूटी अनियंत्रि हो जाने से पिता-पुत्र दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। जबकि बेटे का इलाज चल रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur