Breaking News

सूरजपुर@एसपी ने नगर पंचायत प्रेमनगर में मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण

Share


सूरजपुर, 07 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्ड पार्षद पद एवं विकास खण्ड ओड़गी के ग्राम पंचायत महुली में पंच पद के उप चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान केन्द्रों पर लगाई है साथ ही क्षेत्र सहित मतदान केन्द्रों पर पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेगी।मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने शनिवार को नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्ड पार्षद पद हेतु निर्वाचन के लिए बनाए गए मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भुईहारीटिकरा का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर कड़ी सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी प्रेमनगर को सजगता के साथ क्षेत्र में पेट्रोलिंग व मुसाफिर चेकिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं प्राप्त होने वाले छोटी-छोटी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी सहित थाना प्रेमनगर के पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे। ज्ञात हो कि जिला अन्तर्गत नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत के उप निर्वाचन 2022-23 हेतु आगामी 9 जनवरी 2023 को विकास खण्ड प्रेमनगर अन्तर्गत नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्ड क्रमांक 12 रानी दुर्गावती वार्ड के पार्षद पद हेतु एवं विकास खंड ओड़गी के ग्राम पंचायत महुली के वार्ड क्र. 11 के वार्ड पंच हेतु कुल 2 स्थानों पर निर्वाचन होना है।
निर्भीक होकर मतदान करें
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सभी से चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों व ग्रामीणों से वार्ता कर गांव की भौगोलिक स्थिति व गांव के गतिविधियों की जानकारी ली। ग्रामीणों से कहा कि चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तैयारी से मुस्तैद है। गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। चुनाव के दौरान लागू आचार संहिता का पालन करें। कोई उल्लंघन करता है तो इसकी सूचना दें।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply