प्रतापपुर , 05 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। वन परीक्षेत्र प्रतापपुर धरमपुर सर्किल के ग्राम गौरा के रहने वाले बरातो पति स्व. भुरलाही 62 वर्षीय को अलसुबह 5 बजे भोर मे जंगली हाथी द्वारा कुचलकर मार दिया गया है। वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतिका के लाश को वहां से उठाकर पोस्टमार्टम हेतु प्रतापपुर ले आया है पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा लेकिन कई महीने बाद एक बार फिर से प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में हाथियों का व्यवस्था देखने को मिल रहा है अभी कई महीने तक जनहानि नहीं हुआ था लेकिन एक बार फिर से जनहानि होने से लोगों में आक्रोश है वही वन मंडल अधिकारी संजय यादव ने कहा कि 2 दिन पूर्व ही हमने हाथी से संबंधित मीटिंग लेकर कर्मचारियों को सही ड्यूटी करने का निर्देश दिया था हम सब परिवार वालों के साथ हैं जो भी मदद होगा हम करने को तैयार हैं उन्हें ठंड के मौसम और धुंध को देखते हुए क्षेत्र के लोगों को जागरूक होने का आग्रह किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur