Breaking News

अंबिकापुर,@दिल्ली में आयोजन स्पीड बॉल प्रतियोगिता में सरगुजा के खिलाडिय़ों ने जीता मेडल

Share


अंबिकापुर, 05 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। अंतरराष्ट्रीय स्पीड बॉल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में 28 से 29 दिसंबर 2022 को किया गया था। इस प्रतियोगिता में सरगुजा जिले के खिलाड़ी भी शामिल हुए थे। सरगुजा से बालिका वर्ग से प्रिया जायसवाल, सानिया खान, मारूफ परवीन, प्रीति राजवाड़े, पलक कश्यप व बालक वर्ग से स्पर्श सराफा, राजन यादव, अंकित हीरा, चंद्रिका राजवाड़े, विक्की मालाकर, अभिषेक शर्मा, अंकित लकड़ा शामिल थे। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले के खिलाडिय़ों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया, जिसमें बालिका वर्ग से प्रिया जायसवाल एवं बालक वर्ग से स्पर्श सराफा गोल्ड मेडल, राजन यादव, विक्की मालाकर, अभिषेक शर्मा, अंकित लकड़ा ने ब्रॉन्ज मेडल और अंकित हीरा ने सिल्वर मेडल जीता है। खिड़ालियों को मेडल जीतने पर उनका उत्साह वर्धन करने के लिए और सम्मानित करने के लिय नगर पालिका निगम अंबिकापुर के सभापति और केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अजय अग्रवाल ने सभी खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। स्पीड बॉल के प्रदेश अध्यक्ष डीके सोनी ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply