किसान खुद मजदूरी कर रहे धान खरीदी केंद्र में
सूरजपुर, 04 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। बसदेई धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था व मनमानी चरम सीमा पर है। किसान खुद मजदूरी कर रहे हैं। खरीदी केंद्र में न तो पीने की पानी का व्यवस्था है और ना ही इस ठहरने की व्यवस्था है।ठंड में वे इधर उधर भटकने को मजबूर है। धान के तोल के लिए भी वे परेशान है। खरीदी प्रभारी की मनमानी इस कदर है कि शासन के निर्धारित तौल से भी ज्यादा लिया जा रहा है। प्रत्येक बोरा में 41 किलो 200 ग्राम लिया जा रहा है। किसान इससे भी काफी परेशान हैं। खरीदी प्रभारी को जिले के एक अधिकारी का खास बताया जाता है।इसीलिए किसी तरह की शिकायत की ये परवाह नही करते लिहाजा, हमेशा से सुर्खियों में रहा है यह खरीदी केंद्र। किसानों ने बताया कि यहां दलालों का अड्डा है। उनके इशारे पर ही काम होता है टोकन के लिए हमको तो कई दिन से घुमाया भी जाता है लेकिन उनका तो एक इशारे पर काम हो जाता है।किसानों ने जिले के आला अफसरों का इस ओर ध्यानाकर्षण कर व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur