Breaking News

मनेंद्रगढ़@मनेंद्रगढ़@स्कुल समय पर पहुचने जान जोखिम में डाल रहे बच्चे..शॉर्टकट के चक्कर में सड़कों को छोड़ ट्रेन के पटरियों पर चल पहुंच रहे स्कूल

Share

-रवि सिंह –
मनेंद्रगढ़ 01 जनवरी 2023 (घटती-घटना)।
एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ विकासखण्ड में स्कूल के बच्चे स्कूल जाने के लिये सड़को का नही बल्कि रेल की पटरियों का उपयोग करते आप को दिख जायेंगे, अभी से नहीं बल्कि बच्चे कई दिनों से पटरियों से चलकर स्कूल आते हैं और फिर वापस भी रेल लाइन से होकर जाते हैं रेल प्रबंधन द्वारा कई बार बच्चों को मना भी किया जा चुका है लेकिन बच्चे हैं कि मानते नहीं।
स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे किस तरह से अपनी जान जोखिम में डालकर पटरियों पर घर से स्कूल और स्कूल से घर आना जाना करते हैं.यह नजारा कहीं और का नही बल्कि नये जिले एमसीबी के मनेंद्रगढ़ विकासखण्ड के उदलकछार का है जहाँ बच्चे रोजाना स्कूल पटरियों में चल कर जाते दिखाई देते हैं, वही सम्बंधित परिजन या रेल के कर्मचारी इनको कभी भी रोक कर पूछते नही की आप लोग रेल पटरी पर क्यो चलते हैं किनारे से क्यों नहीं चलते । वहीं जब इस बारे में स्कूल के छात्रों से पूछा गया तो उनके द्वारा कहा गया कि स्कूल दूर होने के कारण हम लोगों को आने- जाने में दिक्कत होती है,इस लिए हम लोग रेल लाइन का सहारा लेते हुए स्कूल जल्दी पहुँच जाते हैं,और समय भी कम लगता है.जब स्टेशन के मास्टर से बात की गई तो उनके द्वारा कहा गया कि हमने बच्चों को पटरियों पर आते-जाते देख कर कई बार रोक कर समझाये हैं कि रेल की पटरियों में नही चलते और न ही इसे पार करते हैं जिससे कभी भी हादसा होने की संभावना बनी रहती है, इसको लेकर के हम लोगों ने स्कूल के प्राचार्य से भी शिकायत की है लेकिन उसके बाद भी बच्चे नही मानते और आज भी रेल की पटरियों पर चलते नजर आते है जब कि इस तरह से रेल की पटरियों में चलने से कभी भी बच्चे हादसे की चपेट में आ सकते हैं।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ नायब तहसीलदार पर महिला ने लगाए आपत्तिजनक प्रस्ताव देने के आरोप

Share सीतापुर थाने में शिकायत,मामले की जांच और कार्रवाई की मांग…अंबिकापुर,30 मई 2026 (घटती-घटना)। राजापुर …

Leave a Reply