Breaking News

बैकुण्ठपुर@क्या आने वाले समय में भूपेंद्र यादव होंगे बैकुंठपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी?

Share

  • वर्तमान में संसदीय सचिव बैकुंठपुर विधायक के नेतृत्व में कर रहें हैं कांग्रेस पार्टी के लिए काम
  • पत्नी को बना चुके हैं नगरपालिका अध्यक्ष, अब खुद के लिए विधायक की कुर्सी की तैयारी:सूत्र
  • इस विधानसभा में रहेंगे वर्तमान विधायक के साथ करेंगे उनके लिए चुनाव में काम
  • 2028 के लिए भूपेंद्र यादव की अपनी ही है तैयारी,विधानसभा के लिए ठोकेंगे ताल,सूत्र
  • शिवपुर चरचा में भूमिपूजन व उद्घाटन अवसर पर संसदीय सचिव बैकुंठपुर विधायक के स्वागत में भूपेंद्र यादव ने झोंकी थी ताकत
  • शक्तिप्रदर्शन के माध्यम से भूपेन्द्र यादव कर चुके हैं अपने लिए यलगार
  • पत्नी सहित स्वयं हो सकते हैं या कर सकतें हैं विधानसभा प्रत्याशी बतौर दावेदारी

रवि सिंह –
बैकुण्ठपुर 01 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। कोरिया जिले में यदि देखा जाए तो कांग्रेस पार्टी के नेताओं के पास अब जिले के लिए किए गए प्रयासों को बता पाने का कोई जरिया नहीं है क्योंकि जिले के विभाजन के दौरान सत्ताधारी दल कांग्रेस पार्टी की विधायक सहित यदि सभी कांग्रेसी नेताओं की सहमति असहमति पर यदि बात की जाए तो सभी लगभग जिला विभाजन मामले में मौन रहे और जिले की अस्मिता जिले की संपूर्णता सहित जिले की साधन सुलभता को लेकर सभी ने कहीं न कहीं किनारा कर लिया अंततः जिले का बंटवारा हो गया और अब कोरिया जिला प्रदेश के सबसे छोटे जिले की सूची में शामिल हो गया वहीं जिले का क्षेत्रफल भी और सीमाएं भी ऐसी तय हुईं हैं कि कोरिया जिले से लगभग सभी कुछ लूट लिया गया है वहीं नवीन जिले को पुराने जिले से ज्यादा दिया गया चाहे वह क्षेत्रफल की बात हो या अन्य संसाधनों की।
अब जब कोरिया जिला दो नगरीय निकाय एवम दो विकासखंडो का प्रदेश के सबसे छोटे जिलों में शामिल हो चुका है और जिले के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा हो चुका है तब ऐसे में सत्ताधारी दल से कांग्रेस से कोयला दावेदार विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बतौर सामने आ रहें हैं जिसमें अब एक नया नाम और जुड़ गया है जो नगरपालिका शिवपुर चरचा की महिला अध्यक्ष के पति सहित स्वयं अध्यक्ष का माना जा रहा है जो तब सामने आया जब लगभग नौ करोड़ की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों के भूमिपूजन एवम उद्घाटन अवसर पर बैकुंठपुर विधायक की नगरपालिका शिवपुर चरचा क्षेत्र में उपस्थिति तय हुई और उनके द्वारा लोकार्पण भूमिपूजन किया गया।
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष एवम उनके पति द्वारा जो पेशे से एसईसीएल कर्मचारी भी हैं के द्वारा बैकुंठपुर विधायक का भव्य आतिशी स्वागत किया गया वहीं स्वागत विधानसभा पूर्व शक्तिप्रदर्शन माना गया जो नगरपालिका अध्यक्ष शिवपुर चरचा के पति भूपेंद्र यादव द्वारा किया गया क्योंकि वह अब स्वयं आने वाले समय मे खुद या अपनी पत्नी को विधानसभा प्रत्याशी बैकुंठपुर मानकर चल रहें हैं के द्वारा किया गया ऐसा सूत्रों का कहना है जो भूपेंद्र यादव की मंशा है अंदर ही अंदर। पूरा स्वागत एवम शक्तिप्रदर्शन साथ ही भूमिपूजन कार्यक्रम भूपेंद्र यादव के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ और इसके पीछे उनकी स्वयं की महत्वाकांक्षा जो सामने आई जो विधायक बनने को लेकर आई जिसे सुनकर लोग आश्चर्यचकित भी नहीं हुए क्योंकि सभी को लगभग मालूम ही है कि भूपेंद्र यादव अंततः विधानसभा लिए अपने स्वयं या पत्नी के लिए दावेदारी करेंगे यह पहले से ही तय माना जा रहा है।


Share

Check Also

कोरिया/रायपुर,@ आयुष चिकित्सकों के हक की बुलंद आवाज,डॉ. भुवन भास्कर साहू ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Share संविदा पद बढ़ाने और 2022 से लंबित नियमित भर्ती शुरू करने की मांग, कहा-आयुष …

Leave a Reply