प्रतापपुर ,02 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आह्वान पर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 01 नवम्बर 2022 को भाजपा मंडल कार्यालय प्रतापपुर मे छतीसगढ़ गौरव दिवस मनाया गया ।
भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपा मंडल प्रतापपुर के नगरी क्षेत्रों एवं विभिन्न पंचायतों में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया गया। प्रतापपुर भाजपा मंडल कार्यालय में मुख्य वक्ता के रूप में आये छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा , सहायक वक्ता जिला उपाध्यक्ष सूरजपुर लाल संतोष सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतापपुर अक्षय तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गई है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामसेवक पैकरा ने छत्तीसगढ़ के 22 मई स्थापना दिवस के लिए कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों को बधाई दिया छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से पूर्व मध्य प्रदेश के शासनकाल मैं इस क्षेत्र की हुई उपेक्षा को याद करते हुए इस क्षेत्र के विकास के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेई जी के प्रति आभार व्यक्त किया , राज्य निर्माण के उपरांत 15 वर्ष के भाजपा शासनकाल में प्रदेश में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया , कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष लाल संतोष सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय तिवारी दिन भी संबोधित किया इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री प्रेमपाल अग्रवाल निरंजन दास कनौजिया प¸फूल कुमार गुप्ता किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुनील गुप्ता मंडल महामंत्री अवधेश पांडे नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश तायल कृष्ण मुरारी शुक्ला अजीत शरण सिंह गुलाब मोहन तिवारी प्रेमचंद जायसवाल रामप्रवेश गुप्ता विनोद श्रेष्ठ हेमंत खैरवार राजू सिंह विजय ठाकुर गोपाल सिंह विक्रम नामदेव श्रीमती लीलावती पैकरा श्रीमती आभा शुक्ला कुमारी मीनू यादव अरविंद जयसवाल नवीन जयसवाल सोनू राजकुमार रजक अविनाश वर्मा आशीष जैस्वाल अशोक जयसवाल योगेंद्र सिंह शंकर नायक अजीत विक्रम प्रताप सिंह विजेंद्र कश्यप विक्रमादित्य गुप्ता विकास तिवारी शुभम सोनी नगर पंचायत प्रतापपुर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur